रुपया छीन भाग रहा युवक जीआरपी के हवाले
दरभंगा के लहेरियासराय का है युवकसमस्तीपुर कार्यालय. स्थानीय स्टेशन के टिकट काउंटर संख्या छह से शनिवार को एक यात्री का रुपया छीनकर भाग रहे एक युवक को यात्रियों ने पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया. पकड़े गये युवक की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय निवासी दिलीप महतो के रुप में की गयी है. घटना […]
दरभंगा के लहेरियासराय का है युवकसमस्तीपुर कार्यालय. स्थानीय स्टेशन के टिकट काउंटर संख्या छह से शनिवार को एक यात्री का रुपया छीनकर भाग रहे एक युवक को यात्रियों ने पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया. पकड़े गये युवक की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय निवासी दिलीप महतो के रुप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि दिलीप साह नामक एक यात्री काउंटर संख्या छह पर टिकट के लिये खड़ा था. जैसे ही उसने टिकट के लिये पैसे निकाले आरोपित युवक उसके हाथ से करीब साढ़े नौ हजार रुपये झपट कर भाग निकला. शोर मचाने पर पीडि़त यात्री ने अन्य लोगों के सहयोग से उसे पकड़ा. लेकिन उसके पास रुपये नहीं मिले. लोगों का बताना है कि उसने अकरम नाम के अपने एक सहयोगी को रुपया दे दिया जो रुपया लेकर भीड़ में गुम हो गया. इस बाबत जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष एके मिश्रा ने बताया कि पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










