उच्चकों ने छात्र के उड़ाये 45 हजार रुपये
समस्तीपुर. शहर के एसबीआइ मेन ब्रांच परिसर से उच्चकों ने छात्र का 45 हजार रुपये उड़ा लिये. छात्र ने इसकी शिकायत नगर थाने की पुलिस से की है. पीडि़त छात्र बिथाना थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी चंद्र प्रकाश कुमार का कहना है कि वह शनिवार को एनआइटी का फीस जमा करने के लिए समस्तीपुर […]
समस्तीपुर. शहर के एसबीआइ मेन ब्रांच परिसर से उच्चकों ने छात्र का 45 हजार रुपये उड़ा लिये. छात्र ने इसकी शिकायत नगर थाने की पुलिस से की है. पीडि़त छात्र बिथाना थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी चंद्र प्रकाश कुमार का कहना है कि वह शनिवार को एनआइटी का फीस जमा करने के लिए समस्तीपुर आया था. इसी क्रम में वह एसबीआइ की मुख्य शाखा के अंदर फॉर्म भरने में जुटा था. पैसे को उसने बगल में रख दिया था. अचानक नजर पड़ी तो पैसे गायब मिले. काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चला. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










