पटना व हरपुर बोचहा के बीच होगा फाइनल मुकाबला
मोहिउद्दीननगर. मिथिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित हो रहे रामेश्वरम् क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को सेमीफाइन मैच खेला गया. पहला सेमीफाइन मैच पटना तथा उत्तराखंड के मध्य खेला गया. पटना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन बनाये. पटना की ओर मुकेश […]
मोहिउद्दीननगर. मिथिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित हो रहे रामेश्वरम् क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को सेमीफाइन मैच खेला गया. पहला सेमीफाइन मैच पटना तथा उत्तराखंड के मध्य खेला गया. पटना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन बनाये. पटना की ओर मुकेश ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया. उत्तराखंड की टीम जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी तो पूरी टीम पटना के गेंदबाज के तेजी व स्विंग का सामना नहीं कर सकी और पूरी टीम 63 रनों पर ढेर हो गयी. पटना यह मैच 43 रनों से जीत दर्ज फाइनल में जगह पक्की की. पटना के मुकेश को मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया. प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैंच समस्तीपुर तथा स्थानीय टीम हरपुर बोचाहा के मध्य खेला गया. समस्तीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरी टीम 77 रन ही बना पायी. हरपुर बोचहा की टीम ने 14़1 ओवर में 5 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और फाइनल में प्रवेश किया. हरपुर बोचहा के प्रवीण को बल्लेबाजी में 36 रनों के योगदान को देखते हुए मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










