लाइसेंस नवीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने दिया धरना
दलसिंहसराय. बार कांउसिल ऑफ इंडिया की ओर से अधिवक्ताओं के लाइसेंस नवीकरण की अनिवार्यता के विरोध में अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर के बैनर तले अधिवक्ता संघ भवन के सामने मंगलवार को हुई धरना का नेतृत्व संयोजक अधिवक्ता विनोद कुमार समीर ने किया. अध्यक्षता नवल किशोर […]
दलसिंहसराय. बार कांउसिल ऑफ इंडिया की ओर से अधिवक्ताओं के लाइसेंस नवीकरण की अनिवार्यता के विरोध में अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर के बैनर तले अधिवक्ता संघ भवन के सामने मंगलवार को हुई धरना का नेतृत्व संयोजक अधिवक्ता विनोद कुमार समीर ने किया. अध्यक्षता नवल किशोर सिंह ने की. मौके पर अधिवक्ता शोभाकांत झा प्रथम, परमेश्वर चौरसिया, नागेंद्र नाथ चौधरी, मुरारी शरण श्रीवास्तव, अनिल नायक, पिंकी कुमारी, मीरा कुमारी, उदयकेतु चौधरी, गिरीधर झा, नरेन्द्र सिंह, मनोज पोद्दार, रामसकल महतो , मनोज साह समेत अन्य ने सम्बोधित किया. अधिवक्ताओं ने लाइसेंस नवीकरण का विरोध जताते हुए पूर्व व्यवस्था बहाल रखने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










