भाजयुमो ने सदस्यता अभियान के लिए की बैठक
मोहिउद्दीननगर. विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता युवा मोरचा की बैठक त्रिशूल पाठक की अध्यक्षता में सोमवार को बीसीएल पब्लिक स्कूल मोहिउद्दीननगर के परिसर में आयोजित की गयी. संचालन बबलू सिंह ने किया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर मो.नगर विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी. विधानसभा प्रभारी सह भाजयुमो के […]
मोहिउद्दीननगर. विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता युवा मोरचा की बैठक त्रिशूल पाठक की अध्यक्षता में सोमवार को बीसीएल पब्लिक स्कूल मोहिउद्दीननगर के परिसर में आयोजित की गयी. संचालन बबलू सिंह ने किया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर मो.नगर विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी. विधानसभा प्रभारी सह भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने कहा कि आगामी 25 सितंबर से इस अभियान की शुरुआत विधानसभा के चौक-चौराहों की जायेगी जो अगले तीन महीनों तक संचालित होती रहेंगी. भाजयुमो की ओर से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के लिए प्रत्येक घर कार्यकर्ता जायंेगे और लोगों से भाजपा का सदस्य बनने का अनुरोध करेंगे ताकि केंद्र की तरह ही बिहार में भाजपा की ताकत बढ़ायी जा सके. मौके पर भाजयुमो के जिला प्रभारी रवि कुमार मोनू, डॉ सुनील कुमार सिंह, पंकज झा, मनीष कुमार सिंह, राममोहन कुमार, पिन्टु कुमार, गणेश कुमार, बिट्टू कुमार, नीतीश कुमार, श्रवण कुमार, बड़ा बाबू, सिट्टी कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










