सोमवती अमावास्या पर सुहागनों ने रखा व्रत
फोटो संख्या : 12प्रभात खबर टोली, समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगरजिले में सोमवार को अमावास्या पर सुहागन महिलाओं ने व्रत रखा. पीपल वृक्ष की पूजा की और अपने पति के दुआ सलामती की कामना की. मोहिउद्दीननगर : मोहनपुर व प्रखंड क्षेत्रों में सुहागन महिलाओं ने सोमवती अमावश्या का व्रत किया. महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना की श्रद्धा […]
फोटो संख्या : 12प्रभात खबर टोली, समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगरजिले में सोमवार को अमावास्या पर सुहागन महिलाओं ने व्रत रखा. पीपल वृक्ष की पूजा की और अपने पति के दुआ सलामती की कामना की. मोहिउद्दीननगर : मोहनपुर व प्रखंड क्षेत्रों में सुहागन महिलाओं ने सोमवती अमावश्या का व्रत किया. महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना की श्रद्धा के साथ परिक्रमायें कर पीले धागे को वृक्ष तना में लपेटा और ब्राह्मणों से कथा सुनी और आशीर्वाद प्राप्त किये. प्रचलित मान्याताओं के अनुसार एक ब्राह्मण दंपति की लड़की को शादी के बाद वैधव्य दोष था. इस दोष को सिंघल द्वीप में रहने वाली सोमा नाम की महिला के द्वारा निवारण संभव था. अपनी बहन को इस दोष से मुक्ति के लिए ब्राहमण दंपति के छोटे लड़के तथा लड़की ने श्रमसाध्य कठिन यात्रा के बाद सोमा के घर पहुंचे. दोनों भाई-बहन चोरी छुपे सोमा के घर झाड़ू लगाते और सफाई करते. इसकी भनक सोमा को बाद में मिली. इन बच्चों की सेवा भाव से व काफी प्रभावित हुई और यहां आने का कारण पूछी. बच्चों ने अपनी बहन के संदर्भ में सारी बात बतायी. सोमा आखिरकार वैधव्य दोष निवारण के खातिर चलने को तैयार हो गयी. वहां पहुंच कर उस लड़की को व्रत की दीक्षा दी और सोमवार को जिस दिन अमावश्या पड़े उस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर पीपल की वृक्ष को 108 बार प्रदक्षिणा कर पीले धागे से लपेटने की बात की. इस व्रत को करके लड़की दोष मुक्त हो गयी लेकिन सोमा को व्यक्तिगत नुकसान भी हुआ. तब से महिलाएं आज तक इसे सोमवती अमावस्या के रूप में उस व्रत को मना रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










