ग्रामीणों ने किया महनार-मोहिउद्दीननगर पथ को जाम
फोटो फारवार्ड :::::::::प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरमोहनपुर प्रखंड के अंतर्गत डुमरी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 10 के ग्रामीणों ने महनार-मोहिउद्दीननगर पथ को दियारा मोड़ के पास लगभग 4 घंटे तक सोमवार को जाम कर दिया. जले ट्रांसफॉर्मर को विगत दो सालों से विद्युत विभाग द्वारा नहीं बदले जाने को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे. जाम स्थल के […]
फोटो फारवार्ड :::::::::प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरमोहनपुर प्रखंड के अंतर्गत डुमरी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 10 के ग्रामीणों ने महनार-मोहिउद्दीननगर पथ को दियारा मोड़ के पास लगभग 4 घंटे तक सोमवार को जाम कर दिया. जले ट्रांसफॉर्मर को विगत दो सालों से विद्युत विभाग द्वारा नहीं बदले जाने को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे. जाम स्थल के दोनों ओर गाडि़यों की कतार खड़ी कर दी गयी. इससे आम यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन भी किया. जाम का नेतृत्व कर रहे रामदयाल राय, गौरी राय, धर्मेंद्र कुमार, शिवशंकर राय आदि ने बताया कि वार्ड संख्या 10 ट्रांसफार्मर दो वषार्ें से जला हुआ है लेकिन विद्युत विभाग के उदासीनता के कारण जले ट्रांसफॉर्मर को आजतक नहीं बदला गया है. ग्रामीणों ने इस बावत उच्चाधिकारियों को भी स्मारित किया था और एमएलसी से व स्थानीय विधायक इसके लिए गुहार लगायी थी. हारकर कर सड़क पर उतरना पड़ा. बाद में पुलिस बल के साथ मोहनपुर ओपी प्रभारी जाम स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों का समझाबुझा कर जाम हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










