रामेश्वरम् ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड व कैमूर विजयी
फोटो फारवार्ड :::::::::मोहिउद्दीननगर. मिथिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित रामेश्वरम् क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो मैच आयोजित किये गये. पहला मैंच उत्तराखंड व मुजफ्फरपुर के मध्य खेला गया. उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाये. उत्तराखंड की ओर से […]
फोटो फारवार्ड :::::::::मोहिउद्दीननगर. मिथिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित रामेश्वरम् क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो मैच आयोजित किये गये. पहला मैंच उत्तराखंड व मुजफ्फरपुर के मध्य खेला गया. उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाये. उत्तराखंड की ओर से रोहित ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया. मुजफ्फरपुर के विपुल और प्रकाश ने गेंंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट प्राप्त किये. निर्धारित ओवर में मुजफ्फरपुर की टीम के खिलाड़ी 8 विकेट पर 77 रन ही बना पाये. उत्तराखंड ने यह मैच 28 रनों से जीत दर्ज की. उत्तराखंड के रोहित को मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया. प्रतियोगिता का दूसरा मैंच मुजफ्फरपुर व कैमूर के मध्य खेला गया. कैमूर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. मुजफ्फरपुर के गेंदबाज आशीष, प्रकाश व विपुल को 2-2 विकेट मिले. जब बल्लेबाजी करने के लिए मुजफ्फरपुर की टीम मैदान में उतरी तो पूरी टीम 116 रनों पर ढेर हो गयी. मुजफ्फरपुर की ओर से प्रकाश ने सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया. कैमूर ने यह मैच 25 रनों से जीत दर्ज की. कैमूर के सैफ कोे मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










