नये दूरभाष केंद्र में शामिल होगा मोहनपुर
समस्तीपुर. दूरसंचार विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र के दूरभाष केंद्र की सीमा तय कर दी है. मोहनपुर चौक से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक का क्षेत्र नये दूरभाष केंद्र में शामिल होगा. वहीं दूरभाष केंद्र में ग्राहकों के लिए विभाग ने आवेदन भी शुरू कर दिया है. इस संबंध में टीडीएम जेएम टीर्की ने बताया कि औद्योगिक […]
समस्तीपुर. दूरसंचार विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र के दूरभाष केंद्र की सीमा तय कर दी है. मोहनपुर चौक से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक का क्षेत्र नये दूरभाष केंद्र में शामिल होगा. वहीं दूरभाष केंद्र में ग्राहकों के लिए विभाग ने आवेदन भी शुरू कर दिया है. इस संबंध में टीडीएम जेएम टीर्की ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित दूरभाष केंद्र की क्षमता 256 लाइन की है. इससे सात हजार से अधिक नये दूरभाष कनेक्शन दिये जायेंगे. बताते चलें कि विगत दो वर्षों से सड़क निर्माण के पेच में फंसकर दक्षिणी क्षेत्र के बीएसएनएल सेवा पूरी तरह ठप हो गयी थी. इससे क्षेत्र के करीब दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं की सेवा बाधित हो गयी थी. साथ ही यहां विभागीय कार्यालयों के दूरभाष भी ठप थे. औद्योगिक केंद्र होने के बाद भी संचार जैसी बुनियादी सेवा से इकाइयां जूझ रही थी. इससे निजी टेलीकॉम ऑपरेटर की तरफ इकाइयों का रुख बढ़ गया है. इस क्षेत्र में जिले के अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी है. वहीं दूरभाष सेवा में गड़बड़ी के कारण बीएसएनएल का राजस्व भी क्षेत्र में अटका पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










