सजने लगे चर्च बनने लगी चरनी

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 1क्रिसमस ट्री व चरनी सजाने का कार्य अंतिम चरण मेंशांता क्लॉज, पिकनिक, गिफ्ट, खिलौने व ग्रीटिंग्स लेने की मची होड़प्रतिनिधि, समस्तीपुरक्रिसमस में दो दिन शेष रह गये हैं. गुरुवार को होने वाले क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों में भी काफी उल्लास देखा जा रहा है़ वहीं […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1क्रिसमस ट्री व चरनी सजाने का कार्य अंतिम चरण मेंशांता क्लॉज, पिकनिक, गिफ्ट, खिलौने व ग्रीटिंग्स लेने की मची होड़प्रतिनिधि, समस्तीपुरक्रिसमस में दो दिन शेष रह गये हैं. गुरुवार को होने वाले क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों में भी काफी उल्लास देखा जा रहा है़ वहीं बच्चों में तो गजब का उत्साह देखा जा रहा है़ शांता क्लॉज, पिकनिक, गिफ्ट, खिलौने व ग्रीटिंग्स लेने की होड़ सी मची हुई है़ बच्चों की भीड़ ग्रिटिंग्स व उपहार की दुकानों के अलावा कपड़े की दुकानों पर देखी जा रही है़ शहर के तीनों चर्चों की सजावट जोरों से चल रही है़ वहीं ईसाई समुदाय के अलावा स्कूली बच्चों में भी क्रिसमस का उत्साह देखा जा रहा है़ चर्च से लेकर क्रिसमस ट्री व चरनी सजाने का कार्य अंतिम चरण में है़ क्रिसमस व सांता क्लॉज का रिश्ता चोली-दामन का है़ सांता क्लॉज के बारे में आराधना चर्च के फादर ललित पॉल बताते हैं कि प्रभु यीशु को बच्चों से बहुत प्यार है़ तभी तो क्रिसमस के मौके पर सांता क्लॉज बच्चों के लिए ढेर सारा उपहार लेकर स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित होते हैं़ इस मौके पर माता-पिता अपने बच्चों के तकिये के नीचे गिफ्ट छुपा देते हैं. जब बच्चा जगता है तो वे उसे बताते हैं कि ईश्वर ने तुम्हारे लिए उपहार भेजा है़ माता-पिता न केवल अपने बच्चों को उपहार देते हैं, बल्कि उन्हें अन्य बच्चों को उपहार देने के लिए प्रेरित भी करते है़ क्रिसमस को लेकर क्रिसमस ट्री, क्रिसमस टोपी, कैंडिल, गुब्बारे की खूब बिक्री हो रही है़ सांता क्लॉज की कीमत 30 से 250 रुपये है़ जो हर उम्र के लोगों को लुभा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन