जनहित के मुद्दे को लेकर जारी रहेगा आंदोलन : माकपा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. कानपुर षड्यंत्र मुकदमा हो या पेशावर षड्यंत्र, सन 1924 से 29 के बीच काफी दमन हुआ. कम्युनिष्टों का संघर्ष इसके बाद भी कम नहीं हुआ. यह दल के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. यह बातें पूर्व विधायक रामदेव वर्मा ने माकपा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. वे पार्टी के लोकल कमेटी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. कानपुर षड्यंत्र मुकदमा हो या पेशावर षड्यंत्र, सन 1924 से 29 के बीच काफी दमन हुआ. कम्युनिष्टों का संघर्ष इसके बाद भी कम नहीं हुआ. यह दल के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. यह बातें पूर्व विधायक रामदेव वर्मा ने माकपा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. वे पार्टी के लोकल कमेटी के सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि जनहित की योजनाओं और महिला उत्पीड़न के खिलाफ पार्टी जोरदार तरीके से संघर्ष जारी रखेगी. इस अवसर पर लोकल कमेटी का गठन किया गया. इसमें सचिव के लिए रघुनाथ राय, सदस्य में ए. हादी, राम सागर पासवान, सत्य नारायण सिंह, सुबोध कुमार, उपेंद्र राय, महेंद्र नारायण राय, अनिल राय, भूषण सिंह, राजा राम मोहन राय, तिलक सहनी, मीरा देवी, गुलनाज आरा, लक्ष्मी पासवान, कृष्ण कुमार का चयन किया गया. सांगठनिक प्रतिवेदन ए. हादी ने रखा. इस अवसर पर प्रयाग समिति की रिपोर्ट पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. सम्मेलन की अध्यक्षता रमा सागर पासवान, कृष्ण कुमार सिन्हा व उपेंद्र राय ने संयुक्त रूप से की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन