खादी ग्रामोद्योग के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पारित
फोटो संख्या : 6उजियारपुर. प्रखंड के पतैली पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्या मंजूषा चौधरी ने बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत समिति की चतुर्थ वित्त आयोग के योजना संख्या 1/14-15 के निर्माण स्थल एवं योजना फाइल की जांच करने की मांग की है. आवेदन में श्रीमती चौधरी ने कहा है कि रामपुर […]
फोटो संख्या : 6उजियारपुर. प्रखंड के पतैली पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्या मंजूषा चौधरी ने बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत समिति की चतुर्थ वित्त आयोग के योजना संख्या 1/14-15 के निर्माण स्थल एवं योजना फाइल की जांच करने की मांग की है. आवेदन में श्रीमती चौधरी ने कहा है कि रामपुर एकशिला गांव में खादी ग्रामोद्योग भवन का जीर्णोद्धार करने के लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया. अभियकर्ता द्वारा आनन फानन में योजना फाइल खोलवाने के लिए संबंधित पंचायत समिति की अनुशंसा नहीं लिया गया और पुराने भवन को तोड़कर दूसरे भूमि पर भवन निर्माण कराया जा रहा है. जबकि उस भूमि का सीओ द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा है कि चतुर्थ वित्त आयोग की राशि से कोई नया भवन का निर्माण नहीं किया जा सकता है. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










