दिशाहीन नीति ने चौपट की शिक्षा : विद्यार्थी परिषद
फोटो संख्या : 1रूपरेखा तय, आंदोलन की घोषणाप्रतिनिधि, समस्तीपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संभाग प्रमुख रवींद्र मोहन राजन ने कहा कि बिहार की प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक की शिक्षा व्यवस्था गंभीर अराजकता और आकंठ भ्रष्टाचार से ग्रसित है. सरकारी शिक्षण संस्थान केवल नामांकन व परीक्षा आयोजित कर डिग्रियां बांटने का केंद्र मात्र […]
फोटो संख्या : 1रूपरेखा तय, आंदोलन की घोषणाप्रतिनिधि, समस्तीपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संभाग प्रमुख रवींद्र मोहन राजन ने कहा कि बिहार की प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक की शिक्षा व्यवस्था गंभीर अराजकता और आकंठ भ्रष्टाचार से ग्रसित है. सरकारी शिक्षण संस्थान केवल नामांकन व परीक्षा आयोजित कर डिग्रियां बांटने का केंद्र मात्र बन कर रह गयी है. सत्तासीन सरकार की अदूरदर्शी व दिशाहीन नीति ने वर्तमान शिक्षा को बर्बाद कर दिया है. वे रविवार को संगठन के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के तीन लाख पद रिक्त हैं. अंगीभूत महाविद्यालयों में वर्षो से शिक्षकों के 33 सौ पद खाली हैं. जिसके कारण छात्र पलायन कर रहे हैं. इसबार विषम परिस्थिति में व्यापक छात्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर शिक्षा बचाओ आंदोलन के तहत संगठन छात्रों व आमजनों से समर्थन की अपील कर रही है. इसी कड़ी में आगामी 23 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना, 28 को पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन, 12 से 23 जनवरी तक कॉलेजों में संगोष्ठी, समस्या संग्रह, 28 व 29 जनवरी को कॉलेज परिसर में धरना, 3 फरवरी को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा. श्री राजन ने कहा कि आम छात्र छात्राओं का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के लिए अभियान चलाया जायेगा. 26 मार्च को छात्र विधानसभा पर प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे. मौके पर जिला संगठन मंत्री अभिषेक कुमार, जिला संयोजक राकेश रोशन, अक्षय कुमार सिंह, चंदन भारद्वाज, प्रियरंजन कुमार, दीप प्रकाश आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










