निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम अस्पताल में भरती

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम अरुण मलिक की तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसके बाद रेल पदाधिकारियों ने तत्काल उन्हें रेल अस्पताल में भरती कराया. जहां उनकी चिकित्सा जारी है. जानकारी के अनुसार जंकशन का निरीक्षण करने के दौरान डीआरएम जब परिसर के टैक्सी स्टैंड में पहुंचे ही थे […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम अरुण मलिक की तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसके बाद रेल पदाधिकारियों ने तत्काल उन्हें रेल अस्पताल में भरती कराया. जहां उनकी चिकित्सा जारी है. जानकारी के अनुसार जंकशन का निरीक्षण करने के दौरान डीआरएम जब परिसर के टैक्सी स्टैंड में पहुंचे ही थे कि अचानक वह चक्कर खाकर गिरने लगे. लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल संभालते हुए रेल अस्पताल को जानकारी दी. बाद में उन्हें रेल पदाधिकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां तीन सदस्यीय चिकित्सकों का दल उनकी चिकित्सा में जुटा है. टीम में डॉ रागिनी सहाय, डॉ आरके वर्मा व डॉ अमरेंद्र कुमार शामिल हैं. चिकित्सकों ने फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन