मंडलों में भाजपा चलायेगा पौधारोपण अभियान

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 5किसानों की समस्याओं को ले धरना देगा मोरचाप्रतिनिधि, समस्तीपुरपूर्व प्रधानमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर पार्टी किसान मोरचा की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में अटल पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा. इसके साथ ही किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर धरना भी […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5किसानों की समस्याओं को ले धरना देगा मोरचाप्रतिनिधि, समस्तीपुरपूर्व प्रधानमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर पार्टी किसान मोरचा की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में अटल पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा. इसके साथ ही किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर धरना भी देंगे. इसके लिए आगामी 15 से 31 जनवरी की तिथि निर्धारित की गयी. यह निर्णय रविवार को भाजपा किसान मोरचा के जिला पदधारकों व मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में लिया गया. जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी जिला कार्यालय में हुई इस बैठक में चर्चा के दौरान हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं ने आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी के जन्म दिन को सुशासन दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की. इसे यादगार बनाने को लेकर प्रत्येक मंडल में पौधे भी लगाये जायेंगे. इसको लेकर कार्यकर्ताओं को अलग से जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं को रेखांकित करते हुए मोरचा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार की नीतियों को किसान विरोध करार दिया. इसको लेकर प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर एक दिनी धरना देकर विरोध जताने पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया. मौके पर पार्टी की ओर से चलाये जा रहे आन लाइन सदस्यता अभियान की भी बारीकी से जानकारी दी गयी. मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता शशिकांत झा चुनचुन, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, राकेश कुमार गुड्डू, राम सोहाग महतो, राकेश ठाकुर, राम लगन सहनी, सुरेंद्र राय, विजय सि६ं, मनोज झा, मनोज कुमार राय, सुनील झा, बच्चा महतो, रवींद्र मधुकर, मनोज कुमार, फूलेश्वर यादव, गिरीश ठाकुर, शशि चौधरी, अरुण सिंह, दिनेश चौधरी, अरुण पांडेय, यशवंत भारती, सुरेंद्र ठाकुर, सुरेश शर्मा, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन