छात्रों से भरी सवारी वाहन गड्ढे में मारी पलटी
सरारंजन. थाना क्षेत्र के खालिसपुर पंचायत स्थित एनएच 103 पर शनिवार की दोपहर एक स्कूल के छात्रों से भरा सवारी गाड़ी का टायर फट गया. इससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया. इसमें वाहन पर सवार विद्यालय की शिक्षिका समेत आधा दर्जन छात्र-छात्राएं जख्मी हो गये. घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों […]
सरारंजन. थाना क्षेत्र के खालिसपुर पंचायत स्थित एनएच 103 पर शनिवार की दोपहर एक स्कूल के छात्रों से भरा सवारी गाड़ी का टायर फट गया. इससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया. इसमें वाहन पर सवार विद्यालय की शिक्षिका समेत आधा दर्जन छात्र-छात्राएं जख्मी हो गये. घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भरती कराया गया. विद्यालय की शिक्षिका तिसवारा गांव निवासी अंबिका ठाकुर व बथुआ गांव निवासी पप्पू सिंह की पुत्री स्वाति कुमारी का उपचार मुसरीघरारी में जारी है. संवाद प्रेषण तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










