दरभंगा ने पटना को तीन विकेट से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

मोहीउद्दीननगर. मोहीउद्दीननगर उच्च विद्यालय के मैदान में मिथिला किक्रेट एसोसिएशन, बिहार के तत्वावधान में आयोजित रामेश्वरम् ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को पटना व दरभंगा के मध्य मैच खेला गया. पटना की टीम ने टॉसजीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर की गेंदबाजी में पूरी टीम 122 रनों पर ऑल आउट हो गयी. […]

विज्ञापन

मोहीउद्दीननगर. मोहीउद्दीननगर उच्च विद्यालय के मैदान में मिथिला किक्रेट एसोसिएशन, बिहार के तत्वावधान में आयोजित रामेश्वरम् ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को पटना व दरभंगा के मध्य मैच खेला गया. पटना की टीम ने टॉसजीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर की गेंदबाजी में पूरी टीम 122 रनों पर ऑल आउट हो गयी. दरभंगा की ओर से विकास ने 3 विकेट प्राप्त किये. पटना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अश्विन ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने जब दरभंगा की टीम मैदान में उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. बाद के बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए बबलू के सर्वाधिक 44 रनों के बदौलत अंतिम ओवर में 7 विकेट नुकसान पर लक्ष्य की प्राप्ति की. दरभंगा ने पटना को 3 विकेट से पराजित किया. दरभंगा के बबलू को मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया. छोटू व अमन ने मैंच की अंपायरिंग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन