महिला ने दर्ज करायी छेड़खानी की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के केराई गांव की एक महिला ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर छेड़खानी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही उमेश दास को आरोपित किया गया है. घटना की तिथि गत 12 दिसंबर बताते हुए उसने कहा है कि वह अपने घर में सो रही थी. इसी बीच आरोपित […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के केराई गांव की एक महिला ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर छेड़खानी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही उमेश दास को आरोपित किया गया है. घटना की तिथि गत 12 दिसंबर बताते हुए उसने कहा है कि वह अपने घर में सो रही थी. इसी बीच आरोपित घर में घुस आया और उसके साथ गलत नीयत से छेड़खानी करने लगा. शोर मचाने पर उसके भाई पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया. जाते जाते घर में रखे 15 हजार रुपये निकाल कर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है. इस बीच ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. दूसरी ओर सिंघियाघाट के मदन कुमार दाहा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने पुत्र आशीष कुमार (12) के लापता होने की जानकारी दी है. वहीं महिषी गांव के कारी पासवान ने पुलिस को बताया है कि उसका भतीजा बजरंगी पासवान (14) गत 20 नवंबर से लापता है. पुलिस दोनों बच्चों की खोजबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन