संघर्ष मोरचा गठित करने का प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन

मोरवा. मध्य विद्यालय तिसवारा सूर्यपुर में आयोजित नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में पूर्ण वेतनमान के लिए सरकार को झुकाने की खातिर एकता का आह्वान किया गया. वक्ताओं ने राज्य सरकार से संघर्ष कर समान वेतन एवं पूर्ण वेतनमान के लिए विभिन्न गुटों में बिखरे शिक्षक संघ को एकजुट होने के लिए सर्वसम्मति से जिला […]

विज्ञापन

मोरवा. मध्य विद्यालय तिसवारा सूर्यपुर में आयोजित नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में पूर्ण वेतनमान के लिए सरकार को झुकाने की खातिर एकता का आह्वान किया गया. वक्ताओं ने राज्य सरकार से संघर्ष कर समान वेतन एवं पूर्ण वेतनमान के लिए विभिन्न गुटों में बिखरे शिक्षक संघ को एकजुट होने के लिए सर्वसम्मति से जिला संघर्ष मोरचा गठित करने का प्रस्ताव पारित किया. साथ ही 22 दिसंबर के आंदोलन व 24 दिसंबर को पटना जाम कर राज्य सरकार के घेराव एवं प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया. इसको लेकर संघ के सभी शिक्षकों को पटना पहुंचने का आह्वान किया. अध्यक्षता मो़ अब्बास ने की. गोपगुट जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राय, मनोरंजन झा, अंजनी कुमार झा, हरिमोहन चौधरी, सुमन कुमार झा, अभिराम झा, कृष्ण कन्हैया मिश्र, योगेंद्र झा, संजीव शर्मा, फिरदौश, संजय राय, उत्तम सहनी, किरण कुमारी, मो़ नौशाद, महेंद्र महतो, शैलेश झा, सुनील राम, धर्मानंद राय आदि ने बैठक को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन