लूटपाट मामले में प्राथमिकी दर्ज
पूसा. थाना क्षेत्र के विशनपुर मोरड़ के पास बीती रात अज्ञात बाइक सवार ने भेरौखड़ा निवासी सुरेश प्रसाद राय को पीछा कर एक लाख पंद्रह हजार रुपये छीन लिये. जानकारी के अनुसार उक्त आवेदक को भेरौखड़ा से ही बाइक सवार पीछा कर रहे थे. जैसा कि उक्त आवेदक बताया कि बहुदरा चौक के पास बाइक […]
पूसा. थाना क्षेत्र के विशनपुर मोरड़ के पास बीती रात अज्ञात बाइक सवार ने भेरौखड़ा निवासी सुरेश प्रसाद राय को पीछा कर एक लाख पंद्रह हजार रुपये छीन लिये. जानकारी के अनुसार उक्त आवेदक को भेरौखड़ा से ही बाइक सवार पीछा कर रहे थे. जैसा कि उक्त आवेदक बताया कि बहुदरा चौक के पास बाइक सवार हम से लिफ्ट मांगा था. लिफ्ट नहीं देने पर उससे गाली गलौज की. फिर पीछा करना शुरू कर दिया था. विशनपुर मोड़ पर आकर ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया. मारपीट कर रुपये छीन लिये. तीनों अज्ञात लुटेरे 25 से 30 वर्ष के लग रहे थे. रुपये छीन लेने के बाद पूसा कि ओर भाग चले. घटना की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गडि़या चौक स्थिति ग्रामीण बैंक के नीचे वैष्णवी कंप्यूटर में संेध मार कर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. इसको लेकर दुकानदार शम्भू कुमार झा ने थाने में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










