सेविका बहाली के लिए 29 दिसंबर तक आवेदन
समस्तीपुर. जिले में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन की तिथि में बढ़ोतरी की गयी है. अभ्यर्थी अब 29 दिसंबर तक बाल विकास परियोजना में आवेदन दे सकेंगे. इस संबंध में आइसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ायी गयी है. हालांकि […]
समस्तीपुर. जिले में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन की तिथि में बढ़ोतरी की गयी है. अभ्यर्थी अब 29 दिसंबर तक बाल विकास परियोजना में आवेदन दे सकेंगे. इस संबंध में आइसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ायी गयी है. हालांकि मेधा सूची के प्रकाशन व आपत्तियों के निराकरण की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सभी 9 प्रखंड में नये आदेश तक आवेदन हो सकेंगे. बताते चलें कि विभाग ने पूर्व में मात्र एक सप्ताह की मोहलत दी थी जिसकी मियाद सोमवार को समाप्त हो रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










