धरना देकर खेमस ने सौंपा ज्ञापन
मोरवा. प्रखंड कार्यालय पर गुरुवार को खेमस प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कमेटी सदस्य अजय कुमार राय की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया. संचालन उदय नारायण मंडल ने किया. किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य चंद्रशेखर राय, खेमस जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय, एपवा जिला जिला सचिव प्रमीला राय सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते […]
मोरवा. प्रखंड कार्यालय पर गुरुवार को खेमस प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कमेटी सदस्य अजय कुमार राय की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया. संचालन उदय नारायण मंडल ने किया. किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य चंद्रशेखर राय, खेमस जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय, एपवा जिला जिला सचिव प्रमीला राय सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मरीचा पंचायत में महादलित परिवारों के बीच बासगीत पर्चा देने की मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने भी घोषणा की है कि भूमिहीन महादलितों के बीच 4 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की बातें कही लेकिन सथानीय पदाधिकारी आज तक सोए हुए हैं. 12 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया. वहीं बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जन समस्याओं की शिकायत मिलने पर छान बीन की जा रही है. मौके पर उदय नारायण मंडल, नंद किशोर सिंह, पप्पू राम, खेमस जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय, अशोक कुमार राय, सुबोध राम, प्यारी देवी, पवित्री देवी, उषा देवी, देवकी देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










