बैडमिंटन चैंपियनशिप : स्कूलों के माध्यम से मिलेगी प्रविष्टि
समस्तीपुर. जिला बैडमिंटन संघ आगामी 3 से 7 जनवरी के बीच जिला स्कूल एवं ओपेन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करेगा. शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में होने वाले इस चैंपियनशिप में स्कूली बच्चों के अलावा ओपेन जिला बैडमिंटन मुकाबलों का भी आयोजन होगा. स्कूली वर्ग में छात्र व छात्राओं के अलग अलग […]
समस्तीपुर. जिला बैडमिंटन संघ आगामी 3 से 7 जनवरी के बीच जिला स्कूल एवं ओपेन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करेगा. शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में होने वाले इस चैंपियनशिप में स्कूली बच्चों के अलावा ओपेन जिला बैडमिंटन मुकाबलों का भी आयोजन होगा. स्कूली वर्ग में छात्र व छात्राओं के अलग अलग अंडर क्लास छह, आठ व दस के लिए एकल व युगल मुकाबलों का आयोजन होगा. इसकी प्रविष्टि स्कूलों के माध्यम से ही ली जायेगी. वहीं ओपेन वर्ग में पुरुष व महिला एकल व युगल मुकाबलों के साथ वेटरंस युगल मुकाबलों का आयोजन किया जायेगा. स्कूली व ओपेन वर्ग में एकल व युगल मुकाबले के लिए शुल्क भी निर्धारित किये गये हैं. समस्तीपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि के लिए इंडोर हाल में 1 जनवरी तक संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










