डीजल मूल्य में गिरावट का नहीं मिला फायदा

Updated:
विज्ञापन

शिवाजीनगर. सरकार द्वारा डीजल व पेट्रोल की दामांे में कमी करने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के किसान व जनता अभी भी मायूस हैं. किसानों का कहना है कि खेतों में पटवन को लेकर निजी पंप सेट वाले डीजल के दामों में कमी के बावजूद प्रति घंटा भुगतान की दर में कोई गिरावट नहीं की […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. सरकार द्वारा डीजल व पेट्रोल की दामांे में कमी करने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के किसान व जनता अभी भी मायूस हैं. किसानों का कहना है कि खेतों में पटवन को लेकर निजी पंप सेट वाले डीजल के दामों में कमी के बावजूद प्रति घंटा भुगतान की दर में कोई गिरावट नहीं की है. इससे कीमत में कमी का किसानों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है. सरकारी नलकूप की लचर व्यवस्था के कारण निजी पंप सेट मालिक किसानों का शोषण कर खुद रकम बटोरने में जुटे हैं. इसी तरह यात्री वाहनों के किराये में भी कोई कमी नहीं देखी जा रही है. इससे लोगों को मूल्य में गिरावट का फायदा नहीं पहुंचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन