वार्ड सदस्यों ने धरना देकर मांगा सम्मान

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 16जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ ने प्रखंड कार्यालय में दिया धरनासरायरंजन. स्थानीय प्रखंड कार्यालय में जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के द्वारा एक दिनी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुई. अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र साह ने कहा कि वार्ड सदस्यों के मान सम्मान को जब भी ठेस पहुंचाया जायेगा तो […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ ने प्रखंड कार्यालय में दिया धरनासरायरंजन. स्थानीय प्रखंड कार्यालय में जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के द्वारा एक दिनी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुई. अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र साह ने कहा कि वार्ड सदस्यों के मान सम्मान को जब भी ठेस पहुंचाया जायेगा तो आंदोलन किया जायेगा. हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं. सरकार वार्ड सदस्यों को भी मासिक मानदेय लागू करते हुए आर्थिक रूप से संपन्न बनाने में मदद करें. उपाध्यक्ष मो. असरफ अली ने कहा कि वार्ड सदस्यों का 5 लाख का बीमा कराया जाये साथ ही प्रीमियम सरकार वहन करें. वार्ड सदस्यों पर किये गये झूठे मामले को वापस लेते हुए निष्पक्षता पूर्वक जांच करायी जाय. मौके पर एक प्रतिनिधि मंडल बीडीओ से मिलकर 11 सूत्री मांगों संबंधित स्मार पत्र सौंपा. मौके पर श्याम सहनी, विकास गोपाल, सुरेश सिंह, मनोज राय, रघुनाथ पंडित, सोनी देवी, आयसा खातून, गया प्रसाद शर्मा, शोभा देवी, संगीता देवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन