उषा को जनता दरबार में मिला न्याय का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. रोसड़ा थाना कांड सं़ 211/14 में पति द्वारा प्रताडि़त कर घर से निकाली गयी ब्याहता को समुचित न्याय नहीं मिलते देख मायके के परिजनों में असंतोष व्याप्त है़ गुरूवार को जिला स्तरीय जनता दरबार में दूसरी बार पुलिस कप्तान से मिलकर पीडि़ता उषा देवी ने न्याय की गुहार लगायी है़ इसके पूर्व के जनता […]

विज्ञापन

रोसड़ा. रोसड़ा थाना कांड सं़ 211/14 में पति द्वारा प्रताडि़त कर घर से निकाली गयी ब्याहता को समुचित न्याय नहीं मिलते देख मायके के परिजनों में असंतोष व्याप्त है़ गुरूवार को जिला स्तरीय जनता दरबार में दूसरी बार पुलिस कप्तान से मिलकर पीडि़ता उषा देवी ने न्याय की गुहार लगायी है़ इसके पूर्व के जनता दरबार में उषा एवं परिजनों द्वारा एसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी गयी थी़ समुचित कार्रवाई के प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद भी स्थानीय स्तर पर पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं है जिससे पीडि़ता की परेशानी बढ़ गयी है और मां-बाप शादी-शुदा बेटी का भार वहन करने में सक्षम नहीं है़ जनता दरबार से निकलकर उषा पुलिस प्रशासन को अपनी व्यथा सुनाकर कार्रवाई के लिए आशान्वित नजर आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन