मांगों के समर्थन में उतरे आयुष चिकित्सक
फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. आयुष चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही. आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर आयुष चिकित्सकों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर नारे लगाये. वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार दो मुंहा रवैया अपना रहा है. चार वर्षों से आयुष चिकित्सकों की सेवा ली जा रही है. मगर […]
फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. आयुष चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही. आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर आयुष चिकित्सकों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर नारे लगाये. वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार दो मुंहा रवैया अपना रहा है. चार वर्षों से आयुष चिकित्सकों की सेवा ली जा रही है. मगर सुनवाई नहीं हुआ. वक्ताओं ने हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. बताते चलें कि आयुष चिकित्सकों की दो सूत्री मांगों में एलोपैथिक चिकित्सक के बराबर मानदेय देने व सेवा नियमित करने की मांग शामिल है. मौके पर डॉ पंकज कुमार, आदित्य कुमार, एसएस प्रसाद, सुनील कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










