जनवरी में मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा : मंत्री
शाहपुर पटोरी. सूबे के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सह मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बैद्यनाथ सहनी ने कहा है कि जनवरी 2015 में पटोरी को नगर पंचायत का दर्जा मिल जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. श्री सहनी ने कहा कि जननायक कर्पूरी अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में […]
शाहपुर पटोरी. सूबे के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सह मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बैद्यनाथ सहनी ने कहा है कि जनवरी 2015 में पटोरी को नगर पंचायत का दर्जा मिल जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. श्री सहनी ने कहा कि जननायक कर्पूरी अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में शीघ्र ही सभी स्वीकृत पदों पर नियुक्ति कर ली जायेगी व सभी आवश्यक विभाग कार्य करने लगेंगे. उन्होंने बताया कि मार्च 2015 तक अनुमंडल मुख्यालय पटोरी में निबंधन कार्यालय काम करने लगेगा और फरवरी माह तक सब रजिस्ट्रार की पदस्थापना पटोरी में हो जायेगी. ज्ञात हो कि इन कार्यालयों के लिए विगत कई वषार्ें से क्षेत्र के लोगों द्वारा मांगे की जा रही थी. कई बार इसके लिए धरना प्रदर्शन व अन्य आंदोलन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










