दीपक, रंजू, नीतीश वैद्यनाथ व शांति रहे अव्वल

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::: रोसड़ा. स्थानीय यूआर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन डॉ गौरी शंकर प्रसाद सिंह ने किया. पहले दिन महिला व पुरुष दौड़, लंबी कूद व भाला फेंक प्रतियोगिता हुई. सौ मीटर पुरुष वर्ग दौड़ के फाइनल में दीपक कुमार, गौरव कुमार व शंभू कुमार प्रथम, […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::: रोसड़ा. स्थानीय यूआर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन डॉ गौरी शंकर प्रसाद सिंह ने किया. पहले दिन महिला व पुरुष दौड़, लंबी कूद व भाला फेंक प्रतियोगिता हुई. सौ मीटर पुरुष वर्ग दौड़ के फाइनल में दीपक कुमार, गौरव कुमार व शंभू कुमार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. जबकि सौ मीटर महिला दौड़ के फाइनल में रंजू कुमारी, कुमारी शांति व कविता कुमारी रही. लंबी कूद पुरुष फाइनल में नीतीश कुमार, दीपक कुमार व वैद्यनाथ दास क्रमश: रहे. लंबी कूद महिला के फाइनल में रंजू कुमारी, मीसा कुमारी व दिव्या कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. 8 सौ मीटर पुरुष फाइनल में वैद्यनाथ दास, दीपक कुमार व पप्पू कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे. इसी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कुमारी शांति, रंजू कुमारी व मीसा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे. भाला फेंक पुरुष प्रतियोगिता में आशुतोष कुमार प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय व मुकेश कुमार तृतीय रहे. सभी फाइनल खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया. यह जानकारी पीटीआइ के अब्बास अंसारी ने दी. मौके पर डॉ बीके तिवारी, डॉ शमीम अहमद, डॉ अश्विनी पाठक, अरुण कुमार घोष, विकास कुंवर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन