पुलिस के हत्थे चढढ़ा पिता पर हमला करने वाला पुत्र

Updated:
विज्ञापन

पिता ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी, पुत्र था आरोपितभूमि बेचकर पिता के देने के लिए कह रहा था 15 लाख प्रतिनिधि, दलसिंहसरायभूमि बेचकर 15 लाख रुपये न देने को लेकर पिता पर वार करने वाला हमलावर पुत्र सुजीत अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ गया. सअनि मेराज आलम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने हमलावर बेटे […]

विज्ञापन

पिता ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी, पुत्र था आरोपितभूमि बेचकर पिता के देने के लिए कह रहा था 15 लाख प्रतिनिधि, दलसिंहसरायभूमि बेचकर 15 लाख रुपये न देने को लेकर पिता पर वार करने वाला हमलावर पुत्र सुजीत अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ गया. सअनि मेराज आलम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने हमलावर बेटे को पकड़कर थाने ले आयी. गिरफ्तारी थाने के भगवानपुर चकसेखू मुहल्ले से हुई. बताते चलें कि भूमि बेच कर 15 लाख व बार बार रुपये मांगने से आजिज पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो नाराज बेटे सुजीत कुमार साह ने पिता सज्जन साह (54) पर पहसुल से हमलाकर जख्मी कर दिया था. इससे पूर्व उसने घर में आग लगाने की कोशिश भी की थी. तब जख्मी पिता ने अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद अपने पुत्र सुजीत को आरोपित करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि समुचित अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. दूसरी ओर पुलिस ने मारपीट से संबंधित एक कांड में आरोपित संजू रजक को भी भगवानपुर चकसेखू से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन