ट्रैफिक समस्या को ले आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा, प्रतिनिधि . क्षेत्रीय संघर्ष मोर्चा के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ दमोदरपुर स्थित एक मकान में की गयी. जिसका उद्घाटन बुधवार को वरिष्ठ लोक मंच के सचिव रामेश्वर पूर्वे ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर श्री पूर्वे ने संबोधित करते हुए समाजहित में काम करने वाले मोर्चा को मदद करने की बात कही. उन्होंने […]

विज्ञापन

रोसड़ा, प्रतिनिधि . क्षेत्रीय संघर्ष मोर्चा के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ दमोदरपुर स्थित एक मकान में की गयी. जिसका उद्घाटन बुधवार को वरिष्ठ लोक मंच के सचिव रामेश्वर पूर्वे ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर श्री पूर्वे ने संबोधित करते हुए समाजहित में काम करने वाले मोर्चा को मदद करने की बात कही. उन्होंने शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन से इसका विकल्प ढूढने अन्यथा मोर्चा के माध्यम से चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही. उन्होंने शहर में चलने वाले सवारी टेंपों के रुट का निर्धारण एवं यात्री भाड़ा को फिक्स करने से संबंधित मांग अनुमंडल पदाधिकारी से की. साथ ही मोर्चा में नये सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाये जाने की जानकारी दी. वहीं मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन ने पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमला में सैड़कों बच्चों के मारे जाने की घटना को काफी दुखद बताया. इसके विरोध में 18 दिसंबर को पुतला दहन क रने का निर्णय लिया गया. वहीं आइएसआइएस के नाम पर रोसड़ा में दहशत फैलाने के प्रयास को घिनौना करार दिया. मौके पर अनिश राज, सूंदरम सूर्यवंशी, मनीष कुमार अमित, पंकज, प्रशांत, फिरोज, अमित, नीलकमल, अभिषेक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन