भाजपा बनाये 2.5 लाख सदस्य

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 13 व 14समस्तीपुर. भाजपा अपनी सदस्यता अभियान की किरण गांव गांव तक पहुंचायेगी. सभी वर्ग व समाज के हर तबके की इसमें भागीदारी होगी. जिले में 2.5 लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा. स्थानीय मीनाक्षी उत्सव पैलेस में वो जिला […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13 व 14समस्तीपुर. भाजपा अपनी सदस्यता अभियान की किरण गांव गांव तक पहुंचायेगी. सभी वर्ग व समाज के हर तबके की इसमें भागीदारी होगी. जिले में 2.5 लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा. स्थानीय मीनाक्षी उत्सव पैलेस में वो जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंच मोरचा के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे. आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाये जायेंगे. इसमें जिले की प्रमुख भागीदारी होगी. इसमें अतिपिछडा़, महादलित, अल्प संख्यकों की प्रमुख भागीदारी होगी. इस अवसर पर 23 मंडलों के लिए सदस्यता प्रभारी का मनोनयन किया गया. मंडलों में कार्यशाला की तिथि तय की गयी. कार्यशाला की अध्यक्षता सुशील चौधरी ने की. मौके पर जगन्नाथ ठाकुर, प्रो. सीता सिन्हा, मनोज गुप्ता, जय कृष्ण झा, राम सुमिरन सिंह,विजय कुमार शर्मा, मिनी पांडेय, जयमंगल राय, शशिधर झा समेत मंच व मोरचा के अध्यक्ष उपस्थित थे. इधर, भाजपा अति पिछड़ा मंच प्रकोष्ठ में शोक सभा कर पूर्व विधान पार्षद इंदू कुमार ने निधन पर शोक प्रकट किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, विनोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन