छात्रों की सूची व पूर्व प्राप्ति रसीद को नहीं करें नजरअंदाज : डीइओ

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 5 डीइओ ने की सभी बीइओ के साथ बैठक, दिये कई दिशा निर्देशसमस्तीपुर, प्रतिनिधि . जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बुधवार को साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयविहीन ग्रामीण क्षेत्रों में मापदंड के अनुरुप विद्यालयों को उत्क्रमित बनाने से संबंधित कार्यो पर चर्चा की गयी. डीइओ बीके ओझा ने बीइओ […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5 डीइओ ने की सभी बीइओ के साथ बैठक, दिये कई दिशा निर्देशसमस्तीपुर, प्रतिनिधि . जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बुधवार को साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयविहीन ग्रामीण क्षेत्रों में मापदंड के अनुरुप विद्यालयों को उत्क्रमित बनाने से संबंधित कार्यो पर चर्चा की गयी. डीइओ बीके ओझा ने बीइओ को छात्रों की सूची व पूर्व प्राप्ति रसीद विभागीय दिशा निर्देश के अनुरुप प्राप्त करने का निर्देश दिया है. साथ ही कार्यालय के माध्यम से बनाये गये तिथिवार कार्यक्रम सूची के अनुरूप ही योजनाओं की राशि वितरित की जायेगी. सभी डीडीओ को राशि बैंक से ससमय प्राप्त कर लेने का आदेश दिया गया. डीइओ ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना से संबंधित कार्यो की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों की सूची पूरी तत्परता के साथ तैयार करनी है. वैसे पंचायतों को चिह्नित किया जाये, जिसकी जनसंख्या अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बाहुल्य के साथ साथ अधिक प्रजनन दर एवं असंतोषप्रद लिंग अनुपात हो. वहीं विद्यालय उत्क्रमण से पूर्व मध्य विद्यालय के परिसर में कम से कम एक से डेढ़ एकड़ भूमि हो. साथ ही चालीस डिसमिल रिक्त भूमि विद्यालय के आधारभूत संरचना को विकसित करने के लिए होनी चाहिए. डीइओ ने बताया कि जिले में 245 पंचायत उच्च विद्यालय विहीन है. जल्द ही लगभग 60 विद्यालयों को उत्क्रमित किया जायेगा. बताते चलें कि विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 56 विद्यालयों को उत्क्रमित करने का लक्ष्य रखा है. मौके पर बीइओ राम नाथ राम, राम प्रवेश सिंह सहित दर्जनों बीइओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन