विद्यालय है राष्ट्र के सच्चे ज्ञान का केंद्र : वाल्मिकी
फोटो फारवार्ड :::जीनियस पब्लिक स्कूल ने मनाया तीसरा वार्षिकोत्सवप्रतिनिधि, मोरवा विक्रमपुर स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में तीसरा वार्षिक ोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन वाल्मिकी प्रसाद सिंह व प्रो. अवधेश कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मंच का संचालन स्कूल के निदेशक एस कुमार ने किया. इस […]
फोटो फारवार्ड :::जीनियस पब्लिक स्कूल ने मनाया तीसरा वार्षिकोत्सवप्रतिनिधि, मोरवा विक्रमपुर स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में तीसरा वार्षिक ोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन वाल्मिकी प्रसाद सिंह व प्रो. अवधेश कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मंच का संचालन स्कूल के निदेशक एस कुमार ने किया. इस मौके पर विद्यालय को राष्ट्र के सच्चे ज्ञान का केंद्र बताते हुए वाल्मिकी प्रसाद सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा से ही देश में नयी क्रांति लायी जा सकती है. प्रो. अवधेश झा ने कहा कि चरित्रवान शिक्षक ही चरित्रवान छात्र का निर्माण कर राष्ट्र को महान बनाने में सहायक होता है. उन्होंने शिक्षा की गरिमा बनाये रखने के लिए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया. स्कूल के निदेशक ने अनुशासित शिक्षा पर बल देते हुए बच्चों को इसमें भाग लेने की बात कही. समारोह में बच्चों के बीच नृत्य, संगीत व भाषण प्रतियोगिता के जरिये शिक्षा के मौलिक रूपों का बखान किया गया. इसमें सफल बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण भी किया गया. मौके पर शत्रुघ्न झा, धनेश राय, नरेश कुमार, दुखन सहनी, राजेश चौधरी, शबनम सिंह, प्रियंका कुमारी झा, रुपम देवी, हीना कुमारी, निक्की कुमारी, रीता झा, सोनी कुमारी, अनिता देवी, संजीव कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










