प्रदर्शन कर वित्तरहितों ने रखी मांगें

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 6समस्तीपुर. अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर वित्तरहित शिक्षाकर्मियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया. वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में कर्मी जुलूस की शक्ल में समाहरणालय द्वार तक पहुंचे. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे. बाद में सभा कर अपनी मांगों का उल्लेख […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6समस्तीपुर. अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर वित्तरहित शिक्षाकर्मियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया. वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में कर्मी जुलूस की शक्ल में समाहरणालय द्वार तक पहुंचे. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे. बाद में सभा कर अपनी मांगों का उल्लेख किया. इमसें वित्तरहित संस्थानों का सरकारीकरण करने, सेवानिवृति की आयु बढ़ा कर 65 करने, लंबित अनुदान का भुगतान आदि मांगों पर अविलंब कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाने की मांग की. कर्मियों ने 22 दिसंबर को पटना में पहुंचने का संकल्प लेते हुए आंदोलन को धारदार बनाने की दिशा में कदम बढाने की घोषणा की. मौके पर प्रो. विपिन बिहारी, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. राघवेंद्र ठाकुर, डॉ हरिओम शाही, प्रो. शिवशंकर यादव, प्रो. गणेश प्रसाद यादव, प्रो. रामाश्रय, प्रो. शांति कुमारी, प्रो. मंजुषा कुमारी, प्रो. वीणा देवी, प्रो. अजय कुमार पांडेय, प्रो. उपेंद्र राय, प्रो. दिनेश कुमार राय, प्रो. नरेंद्र प्रसाद यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन