पेयजल कनेक्शन के लिए आवेदन शुरू

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पीएचइडी ने नये सिरे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है. गांवों में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत आम लोगों को पेयजल की सुविधा दी जायेगी. इसके लिए सभी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रखंड कार्यालयों में आवेदन दाखिल होगा. इस संबंध में पीएचइडी कार्यपालक अभियंता […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पीएचइडी ने नये सिरे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है. गांवों में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत आम लोगों को पेयजल की सुविधा दी जायेगी. इसके लिए सभी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रखंड कार्यालयों में आवेदन दाखिल होगा. इस संबंध में पीएचइडी कार्यपालक अभियंता केएल बैठा ने बताया कि नया कनेक्शन 45 ग्रामीण जलापूर्ति योजना से दिया जायेगा. हालांकि इसमें 5 जलापूर्ति योजना में पुनर्गठन का काम चल रहा है. आवेदन से शुल्क के रूप में 100 से 150 रुपये जमा लिये जायेंगे. आवेदक के पहचान पत्र की भी छायाप्रति आवेदन के साथ जमा करनी होगी. आवेदन स्वीकृति के बाद पेयजल कनेक्शन उनके घरों में उपलब्ध हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन