ग्राम कचहरी के सरपंच को मिले मजिस्ट्रेट का दर्जा
फोटो संख्या : 16पटना में 23 को विशाल प्रदर्शन प्रतिनिधि, समस्तीपुरबिहार सरकार के उदासीन रवैये के कारण ग्राम कचहरी दुर्दशा का शिकार हो रहा है. राज्य के सभी 123984 न्याय प्रतिनिधि, पंच, सरपंच, उप सरपंच, ग्राम कचहरी सचिव, न्याय मित्र संयुक्त रूप से 23 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में विशाल प्रदर्शन करेंगे. यह […]
फोटो संख्या : 16पटना में 23 को विशाल प्रदर्शन प्रतिनिधि, समस्तीपुरबिहार सरकार के उदासीन रवैये के कारण ग्राम कचहरी दुर्दशा का शिकार हो रहा है. राज्य के सभी 123984 न्याय प्रतिनिधि, पंच, सरपंच, उप सरपंच, ग्राम कचहरी सचिव, न्याय मित्र संयुक्त रूप से 23 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में विशाल प्रदर्शन करेंगे. यह बातें न्याय प्रतिनिधि पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने धर्मपुर में आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए रविवार को कही. अध्यक्षता बेबी साह ने की. संचालन किशोरीकांत चौधरी ने किया. वक्ताओं ने कहा कि ग्राम कचहरी कर्मी, प्रतिनिधि किसी दल विशेष के गुलाम नहीं है. ग्राम कचहरी के सरपंचों को न्यायिक मजिस्ट्रेट का दर्जा मिले. मानदेय में बढ़ोतरी हो, एमएलसी चुनाव में मतदान का अधिकार मिले. इससे पूर्व बैठक की शुरुआत मृत सदस्यों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर ताराकांत राय, पुष्पेंद्र ठाकुर, मनीष कुमार झा स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया. इस अवसर पर रीतिक रौशन, दिनेश कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद सिंह, नारायण महतो, मो. आब्दुल्लाह, नूतन कुमारी, रेखा देवी, सुखदेव राय, रामाशंकर रंजन, महेश राय, अनिता देवी, सुनैना देवी, नंदेश्वर महतो, रिंकू कुमारी, संगीता देवी, नीलम कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










