हुसैनीपुर शिवालय पोखर में डूबने से युवक की मौत
मोरवा. पटोरी थाना क्षेत्र के हुसैनीपुर शिवालय पोखर में डूबने एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मरीचा पंचायत के वनडीह निवासी राम पदारथ दास के पुत्र अमित कुमार दास के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उक्त युवक मिरगी रोग से पीडि़त था. मिरगी के दौरे उसे बार बार […]
मोरवा. पटोरी थाना क्षेत्र के हुसैनीपुर शिवालय पोखर में डूबने एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मरीचा पंचायत के वनडीह निवासी राम पदारथ दास के पुत्र अमित कुमार दास के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उक्त युवक मिरगी रोग से पीडि़त था. मिरगी के दौरे उसे बार बार आते थे. रविवार को दोपहर वह रास्ते से गुजर रहा था कि एक गाड़ी से साइड लेने के क्रम में वह बगल के पोखर में गिर गया. जहां पर पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना से मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










