ट्रैक्टर से कुचल कर बालक की मौत
फोटो संख्या : 13विरोध में लोगों ने किया ताजपुर समस्तीपुर पथ जामप्रतिनिधि, समस्तीपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर गैस गोदाम के निकट मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचल कर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. चालक वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृत बालक का शव और ट्रैक्टर को कब्जे में […]
फोटो संख्या : 13विरोध में लोगों ने किया ताजपुर समस्तीपुर पथ जामप्रतिनिधि, समस्तीपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर गैस गोदाम के निकट मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचल कर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. चालक वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृत बालक का शव और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मृत बालक मोहनपुर ओपी स्थित माधोपुर गांव निवासी मंटुन ठाकुर का पुत्र विशाल कुमार (7) है. वह अपने परिजनों के साथ धर्मपुर में ही किराये के मकान में रहता था. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस व जितवारपुर के बीडीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. घटना के संबंध में बताया गया है कि उसके पिता धर्मपुर में ही सैलून चलाते हैं. बालक अपने पिता के पास आ रहा था. इसी क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह से कुचल गया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










