भूमि पर दखल देहानी को डीएम का दरवाजा खटखटाया
वारिसनगर. बिहार सरकार द्वारा आवंटित भूमि से बेदखल कर दिये गये पर्चाधारियों को दखल दिलाने के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन भूमि दखल देहानी वारिसनगर में मानों बेमानी बना हुआ है. इसका एक उदाहरण है यह है कि मनियारपुर गांव में एक व्यक्ति को बासगीत परचा तो दे दिया गया, परंतु दखल देहानी कराने के […]
वारिसनगर. बिहार सरकार द्वारा आवंटित भूमि से बेदखल कर दिये गये पर्चाधारियों को दखल दिलाने के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन भूमि दखल देहानी वारिसनगर में मानों बेमानी बना हुआ है. इसका एक उदाहरण है यह है कि मनियारपुर गांव में एक व्यक्ति को बासगीत परचा तो दे दिया गया, परंतु दखल देहानी कराने के के लिए उसे पदाधिकारियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि मनियारपुर के नया खेसरा 144, पुराना खेसरा 155 में मो. वकील को परचा दिया गया था. उस जमीन पर दखल देहानी के लिए महीनों से पदाधिकारियों के पास चक्कर काट रहा है. एक बार तो उसने अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के पास आत्मदाह का भी प्रयास किया था. इसमें अनुमंडलाधिकारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था. इधर इसने फिर एक बार जिलाधिकारी के समक्ष उक्त जमीन पर दखल देहानी कराने के लिए आदेश देने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










