पटना सम्मेलन के बाद काम पर लौटेंगे गृहरक्षक
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. 15 दिसंबर को पटना में सम्मेलन के बाद जिले के गृहरक्षक काम पर वापस लौटेंगे. यह घोषणा रविवार को गृहरक्षा वाहिनी संघ के कार्यालय परिसर में संपन्न हुई बैठक के दौरान किया गया. संगठन के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय की अध्यक्षता में सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार […]
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. 15 दिसंबर को पटना में सम्मेलन के बाद जिले के गृहरक्षक काम पर वापस लौटेंगे. यह घोषणा रविवार को गृहरक्षा वाहिनी संघ के कार्यालय परिसर में संपन्न हुई बैठक के दौरान किया गया. संगठन के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय की अध्यक्षता में सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पांच सूत्री मांगों को अभी मौखिक रूप से ही माना है. इस आशय का कोई पत्र संगठन को नहीं मिला है. इसलिए जब तक पत्र नहीं मिल जाता है गृहरक्षक अपने काम पर नहीं लौटेंगे. हालांकि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की जा चुकी है. बावजूद पटना सम्मेलन तक काम पर नहीं लौटेंगे. सभा को इंद्र चौधरी, कैलाश कुमार झा, रामप्रीत राय, दिनेश कुमार, बृजनंदन सिंह, त्रिभुवन साह आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










