मेडिकल कॉलेज के स्थान बदलने पर आंदोलन की दी चेतावनी
उजियारपुर. प्रखंड के महेशपट्टी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित स्थल परिसर में बैठक की. अध्यक्षता श्याम कुमार शर्मा ने की. इसमें मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर स्थल परिवर्तन किये जाने का विरोध ग्रामीणों ने किया. साथ ही वक्ताओं ने कहा कि अगर पूर्व के प्रस्तावित स्थल पर कॉलेज का […]
उजियारपुर. प्रखंड के महेशपट्टी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित स्थल परिसर में बैठक की. अध्यक्षता श्याम कुमार शर्मा ने की. इसमें मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर स्थल परिवर्तन किये जाने का विरोध ग्रामीणों ने किया. साथ ही वक्ताओं ने कहा कि अगर पूर्व के प्रस्तावित स्थल पर कॉलेज का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इसके लिए तीन जनवरी को समाहरणालय पर धरना देने, सात जनवरी को पूर्व प्रस्तावित स्थल पर अनिश्चितक ालीन अनशन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला पार्षद टींकू यादव, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष कमलकांत राय, मुखिया अब्दुल हाफिज, विजय राय, पंसस राज कुमार राय, शिवशंकर राय, घुरन सहनी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










