रवि व मेनका को मिला मैन ऑफ द मैच

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ में वार्षिक खेल महोत्सव के अंतिम दिन कक्षा नवम व दशम के छात्रों के बीच वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी व म्युजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता हुई. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 9 वीं कक्षा की टीम जिसका कप्तान सत्यम विजयी रहे. क्रिकेट एक्सपर्ट व दबंग टीम के […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ में वार्षिक खेल महोत्सव के अंतिम दिन कक्षा नवम व दशम के छात्रों के बीच वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी व म्युजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता हुई. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 9 वीं कक्षा की टीम जिसका कप्तान सत्यम विजयी रहे. क्रिकेट एक्सपर्ट व दबंग टीम के बीच खेला गया. इसमें एक्सपर्ट टीम विजयी रहे. दूसरा मैच नाइट रायडर्स व लगान टीम के बीच खेला गया. इसमें नाइट रायडर्स विजयी रहे. मैचों में क्रमश: फैसल व रवि कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया. इसी तरह बालिका वर्ग के क्रिकेट मैच इंदिरा व कस्तूरबा टीम के बीच खेला गया. इसमें कस्तूरबा की टीम विजयी रही. मैन ऑफ द मैच अनामिका को दिया गया. बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में फलक नाज की टीम विजयी रही. म्यूजिकल रेस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में इकरा इजाजी, तसवीह फतिमा व अनामिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. मौके पर अजहर शम्स, नासीर अबरार, गौरव, लताफूर रहमान, कविता रानी, शबिस्तां बतूल, मीनाक्षी ठाकुर, प्राचार्या पुष्पा कुमारी समेत सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन