आपसी विवाद में बिजली सप्लाइ बाधित

Updated:
विज्ञापन

सिंघिया. प्रखंड क्षेत्र के बिष्णुपुर डीहा गांव में सरकारी प्रावधान से बीपीएल परिवार के बीच लगाये गये बिजली एक सप्ताह से नहीं जल रही है़ इससे गरीब लोगों के घर अंधेरा कायम हो चुका है़ बताया गया है कि दो गुटों के बीच आपस में हुई झड़प के कारण पूरे गांव की रोशनी चली गयी़ […]

विज्ञापन

सिंघिया. प्रखंड क्षेत्र के बिष्णुपुर डीहा गांव में सरकारी प्रावधान से बीपीएल परिवार के बीच लगाये गये बिजली एक सप्ताह से नहीं जल रही है़ इससे गरीब लोगों के घर अंधेरा कायम हो चुका है़ बताया गया है कि दो गुटों के बीच आपस में हुई झड़प के कारण पूरे गांव की रोशनी चली गयी़ इस संबंध में लोगों ने सरपंच अजीत कुमार सिंह से शिकायत की है़ जानकारी के अनुसार बिष्णुपुर डिहा गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर के एक फेज से विद्युत की सप्लाइ नहीं हो पा रही है. इससे उस फेज में लाइन की सप्लाइ बंद हो गयी़ दूसरे फेज की ट्रांसफॉर्मर सही था. इसमें रोशनी जल रही थी़ एक फेज के लोगों ने आपत्ति जताते हुए दूसरे फेज के तार को ट्रांसफॉर्मर से हटा कर रोशनी को अंधेरा में बदल दिया है जिससे यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन