कुष्ठ रोगियों को विकलांगता से बचायेगा सेहत विभाग
फोटो संख्या : 12चिकित्सकों व पर्यवेक्षकों को दी गयी ट्रेनिंगरोगियों को मुफ्त मिलेगी एमसीआर चप्पलसमस्तीपुर. कुष्ठ रोगियों को विकलांगता से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है. इसको लेकर रोगियों पर नजर रखने और उन्हें रोग से मुक्ति दिलाने के लिए नि:शुल्क दवा दी जा रही है. साथ ही रोगियों के बीच […]
फोटो संख्या : 12चिकित्सकों व पर्यवेक्षकों को दी गयी ट्रेनिंगरोगियों को मुफ्त मिलेगी एमसीआर चप्पलसमस्तीपुर. कुष्ठ रोगियों को विकलांगता से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है. इसको लेकर रोगियों पर नजर रखने और उन्हें रोग से मुक्ति दिलाने के लिए नि:शुल्क दवा दी जा रही है. साथ ही रोगियों के बीच एमसीआर चप्पल भी बांटे जा रहे हैं. ताकि उनकी विकलांगता पर नियंत्रण किया जा सके. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ नियंत्रण से जुड़े चिकित्सा पदाधिकारियों व पर्यवेक्षकों को विशेष ट्रेनिंग भी दी है. इस दौरान उन्हें बताया गया है कि रोग की चपेट में आने के बावजूद किस तरह लोग अपनी दिनचर्या को खुद पूरा कर सकते हैं और दवा के माध्यम से रोग का उपचार कर सकते हैं. सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला यक्ष्मा नियंत्रण कार्यालय में बुधवार को संपन्न हुए प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला कुष्ठ पदाधिकारी डा. विजय कुमार वर्मा ने चिकित्सा पदाधिकारियों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारने की सलाह दी. प्रशिक्षण भूतपूर्व एमएसडब्ल्यू न्याज अहमद दे रहे थे. मौके पर डा. मंजू सहाय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










