केन्द्रों पर नकेल कसेगी अंकेक्षण समिति

Updated:
विज्ञापन

सभी केन्द्र पर 20 दिसंबर को बैठक नये प्रारुप में होगी समिति समस्तीपुर. आंगनबाड़ी केन्द्रों पर योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने के लिये अंकेक्षण समिति क ा गठन किया जायेगा. इसमें समाज व लाभुक क ेन्द्रों का मूल्यांकन करेंगे. आगामी 20 दिसंबर को सभी 3483 केन्द्र पर इसकी बैठक होगी. इस बार नये प्रारुप […]

विज्ञापन

सभी केन्द्र पर 20 दिसंबर को बैठक नये प्रारुप में होगी समिति समस्तीपुर. आंगनबाड़ी केन्द्रों पर योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने के लिये अंकेक्षण समिति क ा गठन किया जायेगा. इसमें समाज व लाभुक क ेन्द्रों का मूल्यांकन करेंगे. आगामी 20 दिसंबर को सभी 3483 केन्द्र पर इसकी बैठक होगी. इस बार नये प्रारुप में समिति का गठन होगा. जिसमें सामाजिक सहभागिता बढे़गी. साथ ही केन्द्र पर नकेल कसा जायेगा. नये रु प में समिति में नौ सदस्य शामिल होंगे. इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य या वार्ड आयुक्त करेंगे. सदस्य मंे पंचायत सचिव या विकास मित्र महिला पर्यवेक्षिका व संयोजक में सेविका शामिल होगी. महिला लाभूकों में से दो सदस्य का चयन होगा. इसके लिए शैक्षिणिक योग्यता कम से कम 7 वीं कक्षा पास रखी गयी है. लाभुक सभा के माध्यम से स्वयं सहायता समूह आरिक्षत वर्ग से दो सदस्य व बच्चों के अभिभावक में से चार सदस्य का चयन होगा. सामाजिक अंकेक्षण में कम से कम 50 फीसदी सदस्यों का होना आवश्यक होगा. इस बाबत डीपीओ आइसीडीएस अखिलेश सिंह ने बताया कि इसमें आय व्यय के साथ ही सेविका के कार्यों का मूल्यांकन भी होगा. टीकाकरण के साथ ही सभी पंजियों की समीक्षा भी होगी. योजना को मूर्त रुप देने के लिए विभाग की ओर से हर संभव पहल की जा रही है ताकि योजना को शत प्रतिशत स्थिति में ही धरातल पर उतारा जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन