कनेक्शन कैंप की तिथि घोषित

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. 10 से 20 दिसंबर तक नये विद्युत कनेक्शन की चाह रखने वालों के लिए अनुमंडल स्तर पर विद्युत विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी है़ जानकारी देते हुए एसडीओ (विद्युत) ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय के अलावे विभिन्न प्रखंडों में एक दिवसीय कैंप आयोजित की गयी है़ कैंप के लिए तिथि निर्धारण के शिड्यूल […]

विज्ञापन

रोसड़ा. 10 से 20 दिसंबर तक नये विद्युत कनेक्शन की चाह रखने वालों के लिए अनुमंडल स्तर पर विद्युत विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी है़ जानकारी देते हुए एसडीओ (विद्युत) ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय के अलावे विभिन्न प्रखंडों में एक दिवसीय कैंप आयोजित की गयी है़ कैंप के लिए तिथि निर्धारण के शिड्यूल के मुताबिक 12 दिसंबर को विभूतिपुर, 13 दिसंबर को हसनपुर, 15 दिसंबर को शिवाजीनगर, 16 दिसंबर को रोसड़ा एवं 17 दिसंबर को बिथान में नये कनेक्शन के लिए कैंप आयोजित किये गये हैं़ राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत जहां भी कार्य पूरे हो चुके हैं वहां फिलहाल कनेक्शन नहीं दिया जायेगा़ इस तरह के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन