सरकार की कथनी व करनी में अंतर : माकपा
समस्तीपुर. शहर से सटे मथुरापुर जूट मिल रोड स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल परिसर में माकपा का सातवां शाखा सम्मेलन हुआ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार की कथनी व करनी में अंतर बताया. साथ ही केंद्र सरकार पर मनरेगा समाप्त करने की साजिश करने की आशंका जतायी. इंदिरा […]
समस्तीपुर. शहर से सटे मथुरापुर जूट मिल रोड स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल परिसर में माकपा का सातवां शाखा सम्मेलन हुआ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार की कथनी व करनी में अंतर बताया. साथ ही केंद्र सरकार पर मनरेगा समाप्त करने की साजिश करने की आशंका जतायी. इंदिरा आवास, में कटौती करने की बात कही. जन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर जोर दिया. सम्मेलन को राम सागर पासवान, रघुनाथ राय, भोला राय, शिव कुमार गुप्ता, सतीश प्रसाद सिंह, सीता राम भगत, उमेश महतो आदि ने संबोधित किया. इस अवसर पर रिपोर्ट पर बहस के बाद शाखा मंत्री के रूप में विष्णु देव शर्मा को चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










