कुंभकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने डॉ विनोद

Updated:
विज्ञापन

खानपुर : प्रखंड के रंजीतपुर गांव में रविवार को बिहार कुंभकार प्रजापति समन्वय समिति समस्तीपुर के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय 12 वां सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर पंडित ने की. संचालन कानूविशनपुर के मुखिया डॉ विनोद पंडित ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सचिव रामदयाल पंडित ने कंुभकार […]

विज्ञापन

खानपुर : प्रखंड के रंजीतपुर गांव में रविवार को बिहार कुंभकार प्रजापति समन्वय समिति समस्तीपुर के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय 12 वां सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर पंडित ने की. संचालन कानूविशनपुर के मुखिया डॉ विनोद पंडित ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सचिव रामदयाल पंडित ने कंुभकार समाज को संगठित होने का आह्वान किया. साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया गया. चुनाव पर्यवेक्षक रामदयाल पंडित एवं संघ के जिला सचिव प्रमोद कुमार पंडित के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न कराया गया. जिसमें सर्वसम्मति से कानूविशनपुर के मुखिया डॉ विनोद पंडित को कुंभकार संघ का अध्यक्ष चुना गया. वहीं राम प्रकाश पंडित सचिव, राम प्रसाद पंडित कोषाध्यक्ष, रामउदगार पंडित संगठन मंत्री, उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी पंडित, उपसचिव सुरेश पंडित, उपकोषाध्यक्ष गांगो पंडित, उपसंगठन मंत्री राम सोगारथ पंडित बनाये गये. इसी तरह संघ के युवा प्रखंड अध्यक्ष संजीत पंडित, युवा सचिव सीताराम पंडित, युवा उपाध्यक्ष रामभजन पंडित, उपसचिव हरिनारायण पंडित, जबकि महिला प्रकोष्ठ संघ के अध्यक्ष नीलम देवी, सचिव सुदामा देवी, उपाध्यक्ष रीता देवी, उपसचिव दायवती देवी, महिला संगठन मंत्री रीना देवी को बनाया गया है. मौके पर प्रदेश संगठन सचिव राम दयाल पंडित, जिला सचिव प्रमोद कुमार पंडित, राम प्रकाश पंडित, लक्ष्मी नारायण अमर, अशर्फी पंडित, सुरेंद्र पंडित, छेदन पंडित, बैद्यनाथ पंडित, कैलाश पंडित, रीता देवी, किरानी पंडित सहित दर्जनों कुंभकार समाज के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन