मगरदही पीएसएस : डबल 33 केवी से होगी आपूर्ति
फोटो संख्या : 4जितवारपुर व मोहनपुर पावर सब स्टेशन के 33 केवी से जोड़ने की कवायद शुरूब्रेक डाउन से दूर रहेगा मगरदही पीएसएसप्रतिनिधि, समस्तीपुरशहरी क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की दिशा में नार्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की पहल अंतिम चरण में है. चीनी मिल चौक स्थित नवनिर्मित मगरदही […]
फोटो संख्या : 4जितवारपुर व मोहनपुर पावर सब स्टेशन के 33 केवी से जोड़ने की कवायद शुरूब्रेक डाउन से दूर रहेगा मगरदही पीएसएसप्रतिनिधि, समस्तीपुरशहरी क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की दिशा में नार्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की पहल अंतिम चरण में है. चीनी मिल चौक स्थित नवनिर्मित मगरदही पावर सब स्टेशन के विद्युत संचरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. अभियंताओं की माने तो नव वर्ष में इस पावर सब स्टेशन विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी. वहीं इस पीएसएस को ब्रेक डाउन जैसी तकनीकी समस्याओं से दूर रखने के लिए भी कवायद शुरू कर दी गयी है. जितवारपुर व मोहनपुर पावर सब स्टेशन के 33 केवी से जोड़ने के लिए पोल व इंसूलेटर लगाने का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार सामान्यत: यह सब स्टेशन जितवारपुर के 33 केवी के माध्यम से जोड़ा जायेगा. लेकिन अगर इस 33 केवी फीडर में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो कार्यरत ऑपरेटर अविलंब मोहनपुर पावर सब स्टेशन से मिलने वाले 33 केवी से जोड़ विद्युत आपूर्ति बहाल कर सकते हैं. एटूजेड प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि दिसंबर माह के अंत तक मगरदही पीएसएस के संचरण व्यवस्था को चार्ज कर दिया जायेगा. शहर के लगभग 9 हजार उपभोक्ताओं को इस सब स्टेशन का लाभ प्राप्त होगा. वहीं मोहनपुर पावर सब स्टेशन की ओर से लाये जाने वाले 33 केवी विद्युत संचरण व्यवस्था को रेलवे रूट होने के कारण अंडरग्राउंड किया जायेगा. इसके लिए समस्तीपुर रेल मंडल को कार्य संपादन से संबंधित कॉपी सौंपी गयी है. आदेश मिलते ही अंडरग्राउंड केबुल का कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










